Monday, October 19th, 2026

फरवरी में Maruti, Honda, Tata की कई कारो की भारत में एंट्री

नई दिल्ली
साल 2021 के पहले महीने यानी जनवरी में ही कई कंपनियों ने अपने नए प्रॉडक्ट्स बाजार में उतारे और कुछ इस महीने के आखिरी हफ्ते में लॉन्च किए जाएंगे। इतना ही नहीं कार लॉन्च का सिलसिला यही थमेगा नहीं बल्कि फरवरी में भी जारी रहेगा। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ कारों के बारे में बताएंगे जो फरवरी में लॉन्च होंगी।


मारुति सुजुकी स्विफ्ट फेसलिफ्ट
इस कार का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह कार भारत के सभी ग्राहक वर्गों में काफी पसंद की जाती है। कंपनी की यह धांसू हैचबैक अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फरवरी में स्विफ्ट फेसलिफ्ट से पर्दा उठ जाएगा।

Renault Kiger
इस कार के लिए आपको फरवरी का भी इंतजार नहीं करना है। कंपनी 28 जनवरी को ही इस कार से पर्दा उठा देगी। जनवरी में ग्लोबल डेब्यू के बाद कंपनी इस कार को फरवरी में लॉन्च कर सकती है।

टाटा सफारी
टाटा सफारी कंपनी की आइकॉनिक कार है। कंपनी की टाटा ग्रेविटस से सफारी ब्रैंड की वापसी हो रही है। यह कार XE, XM, XT और XZ वेरियंट में पेश की जाएगी। कार को 6 और 7 सीटर वेरियंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

नेक्स्ट जेनेरेशन होंडा HR-V
अगर आप होंडा की इस कार का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार बस खत्म होने वाला ही है। कंपनी ने इस कार का ग्लोबल डेब्यू 18 फरवरी को तय किया है। यह कार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ आने वाली है।

 

#कार लॉन्च

Source : Agency

पाठको की राय